inshorts

19 महानगरों में से दिल्ली में 2020 में दर्ज हुए रेप व हत्या के सर्वाधिक मामले

एनसीआरबी के अनुसार, 2020 में 19 महानगरों में से दिल्ली में हत्या के सर्वाधिक 461 मामले दर्ज हुए जिसके बाद बेंगलुरु (179), चेन्नई (150), मुंबई (148) और सूरत (116) रहे। वहीं, पिछले साल 19 महानगरों में से दिल्ली में रेप के भी सर्वाधिक 967 मामले दर्ज हुए जिसके बाद जयपुर (409), मुंबई (322), इंदौर (128) और बेंगलुरु (108) रहे।