नरक चतुर्दशी को रूप चौदस या छोटी दिवाली भी कहते हैं जो दिवाली के एक दिन पहले मनाई जाती है। इस बार चतुर्दशी तिथि 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 से 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे तक रहेगी। पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी के दिन होने वाले विशेष अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को सुबह 5:13 से 6:25 बजे तक रहेगा।