दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 19-वर्षीय लड़की के पेट में 5 साल से पल रहे 10.1 किलोग्राम वज़नी एक ट्यूमर को निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी है। डॉक्टरों के अनुसार, लड़की के पेट में 30x20x20 सेंटीमीटर का ट्यूमर था जो डायाफ्राम से लेकर पूरे पेट में फैल चुका था और बाकी अंगों को विस्थापित कर रहा था।