19 वर्षीय अल्काराज़ बने पिछले 32 साल में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा पुरुष

स्पेन के 19-वर्षीय टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ 1990 में पीट सम्प्रास (19 वर्ष) के बाद यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष बन गए हैं। विश्व नंबर-4 अल्काराज़ ने विश्व नंबर-26 फ्रांसिस टियाफो को सेमीफाइनल में 6-7 (6-8), 6-3, 6-1, 6-7 (5-7), 6-3 से हराया। अल्काराज़ पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे हैं।