19 वर्षीय अल्कारेज़ ने जीता यूएस ओपन 2022, बने सबसे युवा पुरुष वर्ल्ड नंबर वन

स्पेन के 19-वर्षीय कार्लोस अल्कारेज़ ने फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर यूएस ओपन 2022 का मेन्स सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया है। अल्कारेज़ ने 6-4, 2-6, 7-6(7-1), 6-3 के स्कोर के साथ अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। साथ ही अल्कारेज़ अब टेनिस इतिहास में सबसे युवा पुरुष नंबर वन खिलाड़ी भी बन गए हैं।