inshorts

19 वर्षीय जेरेमी का 140 किलो भार उठाकर सीडब्ल्यूजी रिकॉर्ड बनाने का वीडियो आया सामने

भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने भारत के 19-वर्षीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा का कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2022 में पुरुषों के 67 किलोग्राम वर्ग में स्नैच इवेंट में 140 किलोग्राम भार उठाकर सीडब्ल्यूजी रिकॉर्ड बनाने का वीडियो शेयर किया है। जेरेमी ने क्लीन ऐंड जर्क इवेंट में 160 किलोग्राम भार उठाया और कुल 300 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।