19 वर्षीय युवक ने महारानी के ताबूत को देखने आईं महिलाओं को दिखाया गुप्तांग, किया यौन शोषण

लंदन में महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के ताबूत को देखने के लिए कतार में खड़ी महिलाओं को 19-वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपना गुप्तांग दिखाया और कम-से-कम दो महिलाओं का यौन शोषण किया। उसकी पहचान एडियो एडेशाइन के रूप में हुई जो पुलिस से बचने के लिए थेम्स नदी में कूद गया। नदी से निकलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।