19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट की हत्या के बाद उत्तराखंड के रिज़ॉर्ट में लोगों ने लगाई आग

उत्तराखंड में 19-वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के बाद लोगों ने राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य के आरोपी बेटे पुलकित आर्य के ऋषिकेश (उत्तराखंड) स्थित रिज़ॉर्ट में आग लगा दी है। इससे पहले प्रशासन ने पुलकित के रिज़ॉर्ट पर बुलडोज़र चलाया था। पुलिस ने इस हत्या के मामले में पुलकित समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।