19 वर्षीय लड़की की जीन्स की जेब से यूपी में बरामद हुआ तमंचा; वीडियो आया सामने
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) में एक 19 वर्षीय लड़की को तमंचे के साथ पकड़ा गया है। इस पूरी घटना का वीडियो ऑनलाइन काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी लड़की की जीन्स की जेब से तमंचा निकालती हुई दिख रही हैं। कई रिपोर्ट्स में लड़की को टीचर बताया गया लेकिन पुलिस ने बताया, "यह लड़की टीचर नहीं है।"