19 वर्षीय लड़की पुणे में मिली मृत, शव को ले जाते वक्त उसकी सहेली ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

पुणे में 19-वर्षीय दो बचपन की सहेलियों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सानिका भागवत नामक लड़की घर पर मृत मिली थी और पुलिस जांच के दौरान उसकी सहेली आकांक्षा गायकवाड़ वहां पहुंची थी। बकौल पुलिस, सानिका के शव को ऐम्बुलेंस में ले जाने के वक्त आकांक्षा ने बिल्डिंग की पांचवीं मंज़िल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।