19 साल बाद कोलकाता लौटीं निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन
निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन 19 साल बाद कोलकाता लौटी हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा लग रहा जैसे मैं अपने ही देश लौट आई हूं...मैं खुशी और दर्द, दोनों भावनाओं के साथ लौटी हूं।" 2007 के बाद तस्लीमा पहली बार कोलकाता में सार्वजनिक रूप से नज़र आईं। 2003 में पश्चिम बंगाल सरकार ने उनकी किताब 'द्विखंडित' पर प्रतिबंध लगा दिया था।