यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट किया है, "कीव पर भयानक रूसी रॉकेट हमले हो रहे हैं। पिछली बार हमारी राजधानी में ऐसा कुछ 1941 में नाज़ी जर्मनी के हमले में...हुआ था।" उन्होंने लिखा, "यूक्रेन ने उस बुराई को हराया था और इसे हराएगा। पुतिन को रोको। रूस को अलग-थलग करो...रूस को हर जगह से बाहर कर दो।"