1947 में हुए भारत-पाक बंटवारे के 78 साल बाद मिले दो दोस्त, भावुक कर देगा वीडियो
1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के 78 साल बाद दो बुज़ुर्ग दोस्त एक-दूसरे से मिले हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में वे बताते हैं कि उन्होंने अपने बचपन के दिनों में एक-साथ पढ़ाई की थी और एक-दूसरे संग बिताया समय उन्हें अभी भी याद है।