चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा ने कहा है, "अगर 1962 में भारत के पास मज़बूत नेतृत्व होता तो हम चीन से नहीं हारते।" उन्होंने कहा, "अब हालात बदल चुके हैं। भारत दुनिया में सबसे ताकतवर सैन्य बलों में से एक है। हालांकि, हमें बिलकुल कोताही नहीं बरतनी चाहिए।"