1963 के बाद आज रात में पृथ्वी के सबसे करीब आया बृहस्पति ग्रह, आसमान में देख सकेंगे नज़ारा
नासा ने बताया है कि पृथ्वी के सोलर सिस्टम का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति 1963 के बाद या तकरीबन 6 दशकों में पृथ्वी के सबसे करीब आएगा। पृथ्वी से बृहस्पति की निकटतम दूरी आज रात 59 करोड़ किलोमीटर होगी। बकौल रिपोर्ट्स, यह सोमवार शाम 5:30 बजे से मंगलवार सुबह 5:31 बजे तक दिखाई देगा जिसे अच्छी दूरबीन से देख सकेंगे।