1971 के युद्ध में नष्ट हवाई पट्टी को कच्छ की महिलाओं ने रात भर में बना दिया था: मोदी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कच्छ (गुजरात) में एक सेमिनार में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1971 के युद्ध में जब हमारे हवाई क्षेत्र को दुश्मनों ने नष्ट कर दिया था तब कच्छ की महिलाओं ने रात भर में हवाई पट्टी बनाई थी। उन्होंने कहा, "यहां की महिलाओं ने पूरे समाज को कठोर प्राकृतिक चुनौतियों से जीना...और जीतना सिखाया है।