1971 के युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के वंशजों को स्कॉलरशिप देगा बांग्लादेश: शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 1971 के मुक्ति संग्राम में शहीद या गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय सैनिकों के वंशजों को 'मुजीब स्कॉलरशिप' प्रदान करने की मंगलवार को घोषणा की। बकौल रिपोर्ट्स, कुल 200 सदस्यों को बुधवार को स्कॉलरशिप मिलेगी। बांग्लादेश की सरकार के मुताबिक, भारतीय थल सेना के करीब 1,984 कर्मियों की युद्ध में जान गई थी।