1971 की भारत-पाकिस्तान जंग में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों के सरेंडर के साक्षी रहे वायुसेना के रिटायर्ड विंग कमांडर महाबीर ओझा का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह पाकिस्तानी सैनिकों के सरेंडर वाली ऐतिहासिक तस्वीर में नज़र आए थे। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी हिस्सा लिया था।