संभालकर रखें 1 किलो सोना, 2030 में रोल्स रॉयस की कीमत के बराबर हो सकता है: हर्ष गोयनका
मशहूर कारोबारी हर्ष गोयनका ने 'X' पर पिछले कुछ दशकों में 1-किलोग्राम सोने के बढ़ते दाम की तुलना मशहूर गाड़ियों की कीमत से की है। उन्होंने बताया, "1990 में 1-किलो सोने की कीमत में मारुति 800 आ जाती थी, 2000 में ईस्टीम, 2010 में फॉर्च्युनर, 2019 में बीएमडब्ल्यू और 2025 में लैंड रोवर आती है...2030 में रोल्स रॉयस आ जाएगी।"