1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन को बड़ी संख्या में परमाणु हथियार विरासत में मिले थे। आर्म्स कंट्रोल असोसिएशन के अनुसार, यूक्रेन के पास लगभग 2,000 परमाणु हथियार थे। हालांकि, यूक्रेन ने बुडापेस्ट मेमोरेंडम (1994) के तहत पूरी तरह से परमाणु निरस्त्रीकरण का फैसला किया, जिससे उसे अमेरिका, ब्रिटेन और रूस से सुरक्षा का आश्वासन मिला था।