1992 में भेजे गए दुनिया के पहले टेक्स्ट मेसेज का एनएफटी नीलाम करेगी वोडाफोन

वोडाफोन ने घोषणा की है कि वह दुनिया के पहले एसएमएस टेक्स्ट मेसेज का एनएफटी नीलाम करेगी। 'मेरी क्रिसमस' लिखे एसएमएस को वोडाफोन नेटवर्क पर भेजा गया था और कंपनी के कर्मचारी रिचर्ड जार्विस ने 3 दिसंबर 1992 को इसे रिसीव किया था। बकौल वोडाफोन, इससे मिलने वाली राशि जबरन विस्थापित लोगों की मदद के लिए यूएनएचआरसी को दी जाएगी।