1993 मुंबई धमाकों और पहलगाम आतंकी हमले के पीछे है पाकिस्तान की 'S1' यूनिट: रिपोर्ट

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 1993 में मुंबई में हुए धमाकों और पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज़ इंटेलिजेंस की S1 यूनिट का बड़ा हाथ है। S1 का मतलब Subversion 1 से है जो पिछले 25-वर्षों से भारत में आतंक फैलाने का काम कर रहा है। S1 आतंकियों को बम बनाने के लिए प्रशिक्षित करता है।