19-वर्षीय शख्स की हत्या के आरोप में महाराष्ट्र में दो नाबालिग लड़के हिरासत में लिए गए
पुणे (महाराष्ट्र) के कर्वे नगर इलाके में रविवार को 19-वर्षीय शख्स की कथित तौर पर हत्या करने के लिए दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, मृतक नाबालिगों को पैसे व अन्य कारणों से परेशान कर रहा था जिसके कारण दोनों नाबालिग लड़कों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।