1st AC में बेटिकट महिला की बेशर्मी, बोली- भाई ट्रेन चलाता है; इस बात पर बहुत भड़क गया TTE
एक ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में सफर करती बेटिकट महिला का वीडियो वायरल हुआ है जो टीटीई से बहस करती दिख रही है। महिला ने कहा, "मेरा भाई लोको पायलट है...ट्रेन चलाता है।" महिला ने टीटीई से नाम पूछा और फिर उस पर जातिगत टिप्पणी की। आगबबूला हुए टीटीई ने कहा, "यहां वामन-ठाकुर मत करिएगा...जातिवाद मत दिखाइएगा।"