Religare Broking के अजीत मिश्रा के मुताबिक, अनुकूल घरेलू और वैश्विक हालात रहे तो Nifty अगले 2-3 महीनों में नया ऑल-टाइम हाई बना सकता है। हालांकि, टिकाऊ तेज़ी के लिए मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी लौटना ज़रूरी है। उन्होंने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को बाज़ार के सामने सबसे बड़ा जोखिम बताया है।