नासा ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दो आकाशगंगाओं का विलय होता दिख रहा है। नासा ने लिखा, "दोनों आकाशगंगाएं पृथ्वी से लगभग 500 मिलियन प्रकाश-वर्ष दूर तारामंडल डेल्फिनस में...मौजूद हैं।" बकौल नासा, इन्हें लूमिनस इंफ्रारेड गैलेक्सीज़ कहते हैं जो सूर्य की तुलना में लगभग 100 बिलियन गुना ज़्यादा चमकदार होती हैं।