2 का पहाड़ा नहीं सुना पाने पर एमपी में प्रिंसिपल ने 6 वर्षीय बच्चे को पाइप से पीटा

देवास (एमपी) में 2 का पहाड़ा नहीं सुना पाने पर 6-वर्षीय बच्चे की प्लास्टिक के पाइप से पिटाई करने के मामले में एक निजी स्कूल की महिला प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, बच्चों को होमवर्क में 2 का पहाड़ा याद करने को कहा गया था। बच्चे के जांघ व चेहरे पर चोट के निशान थे।

Load More