भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतकीय पारी खेली जिसके साथ ही वह 2 कैलेंडर ईयर में 3 या उससे ज़्यादा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना 2025 में वनडे में अब तक 3 शतक लगा चुकी हैं जबकि उन्होंने 2024 में वनडे में 4 शतक लगाए थे।