inshorts

2 घंटे की देरी से शुरू होगा भारत व वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरा टी20I, रात 10 बजे शुरू होगा मैच

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच सोमवार को सेंट किट्स में खेला जाने वाला दूसरा टी20I मैच अब 2 घंटे की देरी से शुरू होगा। क्रिकेट वेस्टइंडीज़ ने बताया है कि दोनों टीमों के सामान पहुंचने में देरी होने की वजह से मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। 5 मैचों की टी20I सीरीज़ में भारत 1-0 से आगे है।