महाराष्ट्र में 7-वर्षीय बच्ची के गले में करीब दो घंटे तक लिपटे रहने के बाद एक कोबरा ने उसे काट लिया। लड़की बचने के लिए इस दौरान लेटी रही लेकिन सांप को रेस्क्यू करने वाले शख्स द्वारा उसे हटाने की कोशिश के दौरान कोबरा ने उसे काट लिया। डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के बाद बच्ची खतरे से बाहर है।