2 छात्राओं ने बिहार में कोचिंग संस्थान के बाहर एक-दूसरे के खींचे बाल और जड़े थप्पड़

सारण (बिहार) में एक कोचिंग संस्थान के सामने का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 2 छात्राएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर थप्पड़ जड़ते नज़र आ रही हैं। वीडियो में एक लड़का व एक लड़की बीच-बचाव करते दिख रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दोनों लड़कियां जा रही थीं और इसी दौरान वे किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गईं।