2 छात्रों के लिए विशेष एनईईटी परीक्षा आयोजित कराने के फैसले के खिलाफ एससी पहुंची एनटीए
सोलापुर के 2 छात्रों के लिए विशेष एनईईटी परीक्षा आयोजित कराने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। एनटीए ने कहा कि विशेष परीक्षा आयोजित करने से एनईईटी के परिणाम घोषित करने में देरी होगी जिससे देशभर में एमबीबीएस सहित अन्य पाठ्यक्रमों में नामांकन में भी देरी होगी।