2 जनवरी के लिए दिल्ली में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग (आईएमडी) ने 2 जनवरी के लिए दिल्ली में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति 5 जनवरी तक बनी रह सकती है।