डिफेंस कंपनी बीईएमएल लिमिटेड के ₹10 के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर ₹5 प्रति शेयर हो जाएगी और स्टॉक स्प्लिट के लिए 3 नवंबर रिकॉर्ड डेट है। वहीं, मंगलवार को कारोबार के दौरान इसका शेयर 2% उछलकर ₹4147.20 पर पहुंच गया।