2 ट्रेनों के बीच पंजाब में हुई टक्कर, कम-से-कम 2 लोग हुए घायल
पीटीआई के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) में अमृतसर-दिल्ली रेल लाइन पर 2 ट्रेनों के बीच हुई टक्कर के चलते कम-से-कम 2 लोग घायल हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मालगाड़ी के इंजन की एक यात्री ट्रेन से टक्कर हुई थी। घटनास्थल के वीडियो में एक इंजन पटरी पर पलटा हुआ और दूसरा इंजन गार्ड केबिन पर चढ़ा हुआ दिख रहा है।