inshorts

2 दिन की तेज़ी के बाद लुढ़का शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 400 व निफ्टी 124 अंक गिरकर हुआ बंद

शेयर बाज़ार में लगातार 2 दिनों की तेज़ी के बाद शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंकों की गिरावट के साथ 85,231 पर जबकि निफ्टी 124 अंक लुढ़ककर 26,068 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 17 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं। सबसे बड़ी गिरावट टाटा स्टील (2.58%) और एचसीएल टेक (2.33%) के शेयरों में दर्ज की गई।