2 दिन पहले जीता था गोल्ड, नैशनल चैंपियन बेटी की 12वीं मंज़िल से गिरकर हुई मौत
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में 14 साल की प्राची नामक लड़की की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। वह बालकनी से कपड़े लेने गई थी और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा था या आत्महत्या। प्राची ने दो दिन पहले ही सीबीएसई रोप स्किपिंग नैशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।