एलसिड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शेयरों की कीमत में मंगलवार को कारोबार के दौरान 5% की गिरावट आई और इसके दाम दो दिनों में ₹34,000 से अधिक टूटकर ₹2,98,252.25 रह गए। गौरतलब है कि इस गिरावट के बाद भी एलसिड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड देश का सबसे महंगा शेयर है और इसके 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹3,32,399.95 प्रति शेयर है।