2 दिन में 11% गिरा Vi का शेयर, एक्सपर्ट्स ने दी और गिरावट की चेतावनी
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) का शेयर पिछले दो कारोबारी दिनों में 11% गिर चुका है और एक्सपर्ट्स ने चेताया है कि यह और अधिक गिर सकता है। गुरुवार को कंपनी का शेयर करीब 2% गिरकर ₹6.54 के इंट्रा-डे लो पर पहुंच गया। बकौल एक्सपर्ट्स, कंपनी के पास अपने नेटवर्क विस्तार व 5G रोलआउट के लिए पर्याप्त फंडिंग नहीं है।