2 दिन में 14% लुढ़का ITC का शेयर, आज 5% टूटकर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा
ITC के शेयरों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को शेयर 5% टूटकर ₹345.25 के स्तर पर आ गया जो इसका 52-हफ्ते का निचला स्तर है। दो कारोबारी सत्रों में ITC के शेयर कुल 14% तक गिर चुके हैं। शेयर पर दबाव की बड़ी वजह सरकार द्वारा सिगरेट पर नई एक्साइज ड्यूटी लगाने का फैसला है।