अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान 13.16% की तेज़ी के साथ ₹1,166.30 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, महज़ दो दिन में इस कंपनी शेयरों की कीमतों में 18% से अधिक की तेज़ी आई है। अदाणी ग्रीन एनर्जी के लिए ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने ₹1300 का टारगेट प्राइस सेट किया है।