2 दिन में ही टेस्ट मैच हार गया ऑस्ट्रेलिया, 135 साल बाद हुआ ऐसा
मेलबर्न में खेले गए ऐशेज़ के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने दो दिन के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया को 4-विकेट से हराकर इस सीरीज़ में अपनी पहली जीत दर्ज की है। 135 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया दो दिन में कोई टेस्ट हारा है। इसके अलावा इंग्लैंड ने लगभग 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टेस्ट मैच जीता है।