inshorts

2 दिन तक चले ऑपरेशन में राजस्थानी शख्स के पेट से निकले 63 सिक्के, सामने आई तस्वीर

राजस्थान के जोधपुर में 36-वर्षीय शख्स के पेट से ₹1 के करीब 63 सिक्के 'एंडोस्कोपिक प्रक्रिया' की मदद से निकाले गए। दो दिन चले ऑपरेशन में सिक्के निकालने वाले डॉक्टरों ने कहा कि मरीज़ ने अवसाद में सिक्के निगल लिए थे। शख्स को 27 जुलाई को पेट में तेज़ दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।