2 दिन में ₹7,600 करोड़ से अधिक घटा ज़ोमैटो का बाज़ार पूंजीकरण

ब्लिंकिट के अधिग्रहण की घोषणा के बाद दो दिनों में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म ज़ोमैटो का बाज़ार पूंजीकरण ₹7,600 करोड़ से अधिक घट गया है। इस घोषणा के बाद से ज़ोमैटो के शेयर करीब 14% टूट चुके हैं। गौरतलब है कि ज़ोमैटो ने शुक्रवार को बाज़ार बंद होने के बाद ₹4,447 करोड़ में ब्लिंकिट के अधिग्रहण की घोषणा की थी।