भारतीय सेना की टीम ने पालक्काड (केरल) में बिना भोजन व पानी के दो दिन से एक पहाड़ी की खतरनाक चट्टान पर फंसे आर. बाबू नामक 23-वर्षीय युवक को बुधवार को रेस्क्यू कर लिया। युवक सोमवार को पहाड़ी पर अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर गया था। सेना के अनुसार, युवक फिसलने के बाद चट्टान पर फंस गया था।