2 दिनों में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने जारी की सूची

आईएमडी ने अगले 2 दिनों में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी दी है। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। वहीं, 7-8 जनवरी को उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।