2 नई आईपीएल टीमों के लिए सभी बोली लगाने वालों व उनकी बोलियों की सूची आई सामने

आईपीएल की दो नई टीमों के लिए बोली लगाने वालों और उनकी बोलियों की सूची सामने आई है। अदाणी समूह ने अहमदाबाद और लखनऊ के लिए क्रमश: ₹5,100 करोड़-₹5,100 करोड़ जबकि कोटक ग्रुप ने अहमदाबाद के लिए ₹4,513 करोड़ की बोली लगाई। आरपीएसजी वेंचर्स ने लखनऊ (₹7,090 करोड़) और सीवीसी ग्रुप ने अहमदाबाद टीम (₹5,625 करोड़) की नीलामी जीती है।