2 नाबालिग समेत 4 लोगों के शव गुजरात में बाहर से बंद बंगले में सड़ी-गली अवस्था में मिले

पुलिस ने बताया है कि अहमदाबाद (गुजरात) में मंगलवार रात बाहर से बंद एक बंगले में 2 नाबालिगों समेत 4 लोगों के शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद किए गए। बकौल पुलिस, मकान में अलग-अलग जगहों से मिले शवों पर ज़ख्मों के कई निशान हैं। पुलिस के अनुसार, एक मृतक महिला का पति लापता है जो मामले में मुख्य संदिग्ध है।