2 पुलिसकर्मियों ने बिहार के कोर्ट में जज पर तानी बंदूक, मारपीट की; एचसी ने मांगी रिपोर्ट

मधुबनी (बिहार) में दो पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को एक मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट में जज अविनाश कुमार पर कथित तौर पर बंदूक तान दी और मारपीट की। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों पुलिसकर्मी जेल भेज दिए गए हैं। वहीं, पटना हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेकर डीजीपी को 29 नवंबर को रिपोर्ट पेश करने को कहा है।