मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिज़र्व में दो बाघों के बीच भयंकर लड़ाई हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। टाइगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर आईएफएस रविन्द्र मणि त्रिपाठी ने X पर वीडियो शेयर कर लिखा है, "दो टाइटन्स के बीच लड़ाई।" उन्होंने बताया कि दो बाघों के संघर्ष को एक पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद किया।